Jamshedpur News: टेल्को में नाबालिग को भगा ले गए आरोपी, पिता ने दर्ज कराया केस
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रोड नंबर एक निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दिव्यांशु शर्मा, रंजित ठाकुर और आदर्श कुमार नामक तीनों आरोपियों पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया गया है। घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। परिजनों ने पहले खुद काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि आरोपियों ने नाबालिग को अपने साथ ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.