Jamshedpur News: टेल्को में घर से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल और जूते चोरी, केस दर्ज
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर स्थित झगरू बगान में एक घर से नकदी, तीन मोबाइल फोन और जूते चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के मालिक धनंजय ठाकुर (34) की लिखित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।धनंजय ठाकुर के अनुसार, रात में शौच के लिए उठने पर उन्हें घर में चोरी की जानकारी मिली। जांच करने पर अलमारी और पैकेट में रखे 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और जूते गायब मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के अंदर का दरवाजा बंद करने के लिए ताला नहीं लगा था और उसमें केवल अंदर से कुंडी लगी हुई थी।शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि रात करीब 3:09 बजे गली में एक अज्ञात युवक दिखाई दिया था। युवक के कैमरे में नजर आने की जानकारी भी पुलिस को दी गई है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.