Jamshedpur News: टेल्को में क्वार्टर का ताला तोड़कर नकद समेत तीन लाख की चोरी
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बंद पड़े एक क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के गहने और नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना रोड नंबर-1 के/2 स्थित क्वार्टर नंबर-3 की है।क्वार्टर के मालिक और टाटा मोटर्स के कर्मचारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि वह परिवार के साथ मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपने घर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और अन्य सामान खंगालकर सोने-चांदी के करीब तीन लाख रुपये मूल्य के गहने तथा घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.