Jamshedpur News: टुइलाडुंगरी में प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं से सजेगा पंडाल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: टुइलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से दुर्गापूजा को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। वर्ष 1934 से आयोजित हो रही इस पूजा में इस बार पंडाल से लेकर प्रतिमा और विद्युत सजावट तक में नया प्रयोग देखने को मिलेगा। पूजा कमेटी के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को हर वर्ष कुछ नया देने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं को रीसाइकिल कर आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगर पंडाल निर्माण में प्लास्टिक की बोतल, प्लेट, कटोरी, चम्मच, ग्लास सहित अन्य वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन वस्तुओं को कलात्मक रूप देकर पंडाल को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ ही पंडाल के माध्यम से प्लास्टिक के पुन: उपयोग और पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.