जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- एकजुटता और मजदूर हितों की अपील Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा और मजदूरों के सम्मान को लेकर जारी एक अपील में आपसी मतभेद दूर कर एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया गया है। यूनियन के कमेटी मेंबर और भाजपा के बिष्टूपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने अपनी अपील में कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानी के नेतृत्व से जुड़ी इस ऐतिहासिक संस्था की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि यूनियन मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और उम्मीदों का प्रतीक है। इसे व्यक्तिगत स्वार्थ और आपसी खींचतान से ऊपर रखकर काम करना चाहिए। यूनियन के यूसीएम सदस्यों से भी आग्रह किया गया है कि वे आपसी मतभेदों के कारण माहौल खराब न करें और मजदूर हितों को प्राथमिकता दें।अपील में कहा गया है कि...