जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास के साथ रेल कर्मचारियों के लिए भी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे रेलवे संस्थान, टीटीई रेस्ट रूम बनाया जाएगा। बताया जाता है कि विकास के लिए जर्जर रेलवे संस्थान और टीटीई रेस्ट रूम तोड़ने का आदेश हुआ है। टीटीई रेस्ट रूम नहीं होने पर दूसरे स्टेशनों से रोज ट्रेन ड्यूटी में आने वाले 30-15 टिकट निरीक्षक को दिक्कत होगी। रेलवे संस्थान बंद रहने से रेल कर्मचारियों को सामाजिक व परिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कत हो रही है। इससे रेलवे इंजीनियरिंग विभाग कीताडीह और गोलपहाड़ी रोड में जमीन का सर्वे कर रहा है, ताकि रेलवे मेंस कांग्रेस, रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ एवं एससी-एसटी एसोसिएशन कार्यालय भी बन सके। क्योंकि तीनों संगठनों का कार्यालय सड़क निर्माण के पहले चरण में टूट गया। जानक...