जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के कर्मचारियों का भी बोनस समझौता गुरुवार को संपन्न हुआ। इसके तहत टीजीएस में 2.75 करोड़ की राशि कर्मचारियों में बंटेगी। अधिकतम बोनस राशि 3 लाख 30 हजार 134 रुपये, जबकि न्यूनतम 34,000 रुपये मिलेंगे। बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट अक्षय खुल्लर, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पलिया, टीजीएस के जीएम रविंद्र विजय स्वागी, चीफ एचआर वीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी, एचआरबीपी स्टेबिलिटी लीगल एंड कंट्रोल मैनेजमेंट और एवं अन्य प्रबंधन तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महासचिव शिव लखन सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो एवं कंपनी के कार्...