जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के वे कर्मचारी जिन्होंने ईएसएस का लाभ लेकर कंपनी से अलग हो चुके हैं, शनिवार को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से उनके बिष्टूपुर स्थित आवासीय कार्यालय में मिले। कर्मचारियों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी शिकायत रखी कि ईएसएस लेते समय प्रबंधन ने वेतन संशोधन समझौते में उन्हें सात हजार रुपये तक का लाभ देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कम लाभ मिलने की जानकारी मिल रही है। राकेश्वर पांडेय ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मार्च 2026 तक कंपनी के रोल में रहे कर्मचारियों को पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वेतन मिलने तक इंतजार करें। यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बिजली दर में वृद्धि कर्मचारियों ने प्रबंधन के एक अधिकारी के खिलाफ काफी नाराजगी जताई। ...