Jamshedpur News: टीएमएच में मरीजों और परिजनों के लिए मुफ्त ई-सेवा सवारी शुरू
जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- Jamshedpur News: टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए चार नई सेवा की शुरुआत की है। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी और टाटा स्टील की महाप्रबंधक (मेडिकल सर्विसेज) डॉ. विनिता सिंह ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। अस्पताल परिसर में आवागमन आसान बनाने के लिए तीन इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ मुफ्त सेवा सवारी शुरू की गई है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके तहत मरीजों और परिजनों को अस्पताल परिसर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय को वातानुकूलित बनाया गया है। वहीं, अस्पताल की रसोई के पास 50 किलोग्राम क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.