जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मेंस यूनियन ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लंबित सीटीए भत्ता के जल्द भुगतान की मांग उठाई है। यूनियन के शिव कुमार शिव ने कहा कि, नियमों के तहत सीटीए के भुगतान को नियमित मासिक वेतन प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर बिल के साथ करना चाहिए। इससे कर्मचारियों को भुगतान के लिए अलग से लंबी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीटीए राशि के नियमित भुगतान की बैंक खातों में भेजने एवं दावे के जमा करने, सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी को समाप्त करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एजीएम से टिकट निरीक्षक के रिक्त पद को भरने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...