Jamshedpur News: टायर फटने से पलटा आयरन गिट्टी लदा ट्रेलर, खलासी घायल
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जुगसलाई गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात आयरन ओर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर में सवार खलासी घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल खलासी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर जुगसलाई गोलचक्कर से मुड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। ट्रेलर में आयरन ओर लदी थी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पथरोल मोड़ : ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.