Jamshedpur News: टाटा स्टील में एक नवंबर से जनरल शिफ्ट की टाइमिंग 8.30 से 5.30 तक
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील में एक नवंबर से जनरल शिफ्ट के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी की टाइमिंग साढ़े आठ से साढ़े पांच हो जाएगी। अभी तक जनरल शिफ्ट में पांच प्रकार की टाइमिंग चल रही है। इनमें सुबह सात से चार, साढ़े सात से साढ़े चार, आठ से पांच, साढ़े आठ से साढ़े-पांच, नौ से छह बजे तक शामिल है। हैवी व्हीकल का मूमवेंट रुकने के कारण उत्पादन प्रभावित होता था। जनरल शिफ्ट में 2800 कर्मचारी अभी ड्यूटी करते हैं। कंपनी प्रबंधन ने यूनियन नेतृत्व को इसकी आधिकारिक जानकारी सोमवार को दे दी है। जानकारी देने वालों में कंपनी के यशवंत पांडेय, चीफ एचआरबीपी चीफ सिक्योरिटी ब्रिगेडियर आशुतोष व शिखर-25 के चीफ प्रकाश सिंह हैं। बैठक में यूनियन के टॉप-3 मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.