जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील परिसर में कंपनी की संपत्ति चोरी करने के प्रयास को सुरक्षा विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। टीम ने करीब 136 किलोग्राम कॉपर केबल के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। बरामद केबल की अनुमानित कीमत 81,600 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए युवक की पहचान बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के इस्लाम बस्ती निवासी राजेश साहू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक टाटा स्टील परिसर से कॉपर केबल चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सुरक्षा विभाग की टीम की नजर उस पर पड़ गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसके पास से करीब 136 किलो कॉपर केबल बरामद किया। घटना के बाद आरोपी को सुरक्षा विभाग ने पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। टाटा स्टील परिसर में कंपनी की संपत्ति की सुरक...