Jamshedpur News: टाटा स्टील परिसर में चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवक पकड़े गए
जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मुबारक अली और मो. अरशद के रूप में हुई है। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात कंपनी परिसर के जोन-4 स्थित ट्रैक हॉपर-4 के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.