जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: शहर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड के अंतर्गत काम करने वाली कैटरिंग सर्विस एके भट्टाचार्जी एंड कंपनी की ओर से गंभीर सुरक्षा और नियमों को अनदेखी की शिकायतों की जांच जिला स्वास्थ्य विभाग करेगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने शिकायतों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। शिकायत में कहा गया कि इस कैंटीन सर्विस द्वारा करीब 500 से अधिक विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। कुल पांच जगह से कैंटीन संचालन किया जाता है। सबके लिए खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता वैध लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस तथा भोजन के सुरक्षित परिवहन जैसे सभी मानकों का पालन होना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन जीटी हॉस्टल में चार अलग-अलग कैंटीन फूड सर्विस प्वाइंट संचालित किए जाते हैं, जिसमें एक प्रकृति विहार कदमा भी शामिल है। एफएसएसएआई के अनु...