Jamshedpur News: टाटा स्टील की कैंटीन में ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी, झालमुड़ी और दाल पुड़ी भी मिलेगी
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील की कैंटीन सुविधा की शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया गया है। इसके तहत मेन्यू में विस्तार किया गया है। खास तौर से नाश्ते में। नया मेन्यू एक नवंबर से प्रभावी हो जाएगा। नए मेनू में ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी, मिल्क कॉफी, झालमुड़ी, दाल पुड़ी, उबला चना, दलिया उपमा, ओट्स उपमा, मेदू बड़ा, सेवई उपमा, उबला शकरकंद, मूंग दाल का चीला, पकौड़ा, ढोकला, पोहा, लिट्टी आदि को शामिल किया गया है। लंच में हाफ प्लेट, फुल प्लेट और एक्स्ट्रा प्लेट के तीन विकल्प होंगे, जिसमें पूरे वर्ष उबला अंडा उपलब्ध रहेगा। टाटा स्टील सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी की मंगलवार को वर्क्स जनरल ऑफिस में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। टाटा स्टील में चीफ सह कैंटीन कमेटी के चेयरमैन एचआरएम यशवंत पांडे ने बैठक की अध्यक्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.