जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील की सभी कैंटीन में सुबह और शाम के नाश्ते के लिए कर्मचारियों को अब पहले से ऑर्डर देना पड़ सकता है। दोपहर और रात के भोजन की तरह नाश्ते की भी प्री बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लागू होने से कैंटीन में अचानक भीड़ बढ़ने पर नाश्ता खत्म होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनी में 15 बड़ी कैंटीन और 104 ट्रॉली प्वाइंट हैं, जहां प्रतिदिन करीब 15 हजार स्थायी और ठेका कर्मचारी भोजन करते हैं। फिलहाल कर्मचारी कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से एक दिन पहले दोपहर और रात के खाने के साथ उबले अंडे की भी बुकिंग करते हैं। इसी आधार पर भोजन तैयार किया जाता है। अब इसी व्यवस्था को नाश्ते में भी लागू करने की योजना है। इडली, उपमा, पूरी, स्वीट बन, चूड़ा-बादाम और प्याज पकौड़ा जैस...