Jamshedpur News: टाटा स्टील: बंचिंग से प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा वेतन अंतर का लाभ
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील के बंचिंग से प्रभावित कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की सोमवार को यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि वार्षिक वेतनवृद्धि की तिथि में बदलाव के कारण कम लाभ पाने वाले कर्मचारियों को अंतर की राशि व्यक्तिगत वेतन के रूप में दी जाएगी। यह राशि उनकी पूर्व निर्धारित वेतनवृद्धि की तिथि से प्रभावी होगी। व्यक्तिगत वेतन को भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, वार्षिक बोनस और टीईपीएस समेत अन्य संबंधित लाभों की गणना में भी शामिल किया जाएगा। प्रबंधन ने वेतनवृद्धि की तिथि में बदलाव की वजह वेतन बंचिंग को बताया। यह व्यवस्था वर्ष 1970 के वेतन समझौते से चली आ रही है।
एनएस कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधा और मकान किर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.