जमशेदपुर, नवम्बर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। हाथियो के कारण मंगलवार को टाटानगर स्टेरान से चाकुलिया, हटिया, बड़बिल, गुवा व बरकाकाना की ट्रेनें रद्द रही। इससे कोल्हान, बंगाल और ओडिशा के हजारो यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई क्योंकि, ट्रेनों को दोनों तरफ से 30 नवंबर तक रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। बताया जाता है कि, झारसुगुड़ा में लाइन के आसपास हाथियों के आने, कोहरा फैलने एवं मशीन ब्लॉक के कारण रेलवे ने ट्रेन का रद्द किया है। मालूम हो कि कई दिनों से हाथियों का झुंड लगातार लाइन के आसपास घूम रहा है। इससे हावड़ा-मुंबई मार्ग की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के साथ यात्री परेशान हो रहे हैं। हालांकि हाथियों के लाइन के आसपास आने की सूचना पर रेलवे ट्रेनों की स्पीड कम कर देता है, लेकिन अभी रेलवे का लाइन अपग्रेड एवं अन...