Jamshedpur News: टाटा वर्कर्स यूनियन ने पूर्व उपाध्यक्ष की शहादत को किया याद
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: टाटा वर्कर्स यूनियन ने पूर्व उपाध्यक्ष त्रेता सिंह की शहादत दिवस पर शुक्रवार को शाम 5 बजे यूनियन परिसर में शोकसभा का आयोजन किया। मौके पर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी और सह-अध्यक्ष शैलेश सिंह और ऑफिस एसोसिएट डॉ. एमएस सिंह मानस ने उनकी जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने उनकी कार्यशैली और कर्मचारी हित में शहादत से प्रेरणा ली। अंत में दो मिनट का मौन रखा गया और प्रार्थना की गई। सभा का संचालन यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद दुबे ने किया। इस दौरान यूनियन उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबु और यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन ने दी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.