Jamshedpur News: टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में ग्रेड रिवीजन पर बवाल, धक्का-मुक्की
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: टाटा वर्कर्स यूनियन की सोमवार को हुई कमेटी मीटिंग में ग्रेड रिवीजन और बंचिंग सिस्टम को लेकर जमकर हंगामा हुआ। माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बैठक में बहस बढ़ने के बाद कई कमेटी मेंबर मंच पर पहुंच गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। कुछ देर के लिए माइक भी बंद हो गया और बैठक की कार्यवाही करीब 15 मिनट तक ठप रही। विवाद के बीच अध्यक्ष संजीव चौधरी और महामंत्री सतीश कुमार सिंह भी आमने-सामने आ गए। बाद में वरिष्ठ सदस्यों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन मिनट्स और एकाउंट्स बिना पढ़े ही पास कर दिए गए। बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि और हाल में सेवानिवृत्त हुए चार कमेटी मेंबरों अब्दुल रफीक, शिव शंकर सिंह, आशीष प्रधान और संजय कुमार सिंह के सम्मान से हुई। सम्मान ग्रहण करने के बाद आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.