जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: टाटा मोटर्स से जुलाई में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गई। समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। समारोह में कर्मचारियों की धर्मपत्नी, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मियों में इंजन डिवीजन से अरुण सिंह और सुभाष सिंह, फ्रेम फैक्ट्री से कन्हैया ओझा और फाउंड्री डिवीजन से संतोष दत्ता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...