Jamshedpur News: टाटा-बादामपहाड़ मार्ग के सबवे में जमता बारिश का पानी
जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग के सबवे में बारिश के दौरान पानी जमता है जबकि, रेलमार्ग के रायरंगपुर, कुल्डीहा व अन्य स्टेशनों से भी लगातार सबवे में पानी जमने की समस्या चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय पहुंचती है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार रेलवे के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से सबवे का पानी निकलने के लिए मोटर लगाने का भी आदेश हुआ है। टाटानगर के अधिकारी के अनुसार, टीबी लाइन के ज्यादातर सबवे और अंडरब्रिज में मोटर पंप लगे हैं। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि, बारिश के दौरान सबवे में जलजमाव से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व वाहन सवार परेशान है। रेलवे को जल्द पानी के बहाव का उचित उपाय करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.