जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: टाटा पावर की ओर से छोटा गोविंदपुर की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू कराई गई है। कई मजदूर इस कार्य में लगाए गए हैं, जो सड़कों की सफाई कर वहां बालू गिट्टी सीमेंट भर कर सड़क को समतल कर रहे हैं। इस मामले में पंचायत समिति सदस्य, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर और भारतीय भोजपुरी संघ नामक संगठन के संस्थापक अंजय सिंह भोला ने कहा है कि यह काम एक महीना पहले हो जाना चाहिए था। जर्जर सड़क की वजह से बरसात में लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई है इसकी वजह से कुछ दिन पूर्व टाटा पावर गेट पर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रदर्शन करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सड़क मरम्मत के नाम पर फ्लाई यस गिरवाकर वह-वह ही लूटी थी लेकिन 1 महीने में ही उसे मरम्मत की पोल खुल गई। उनका कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों...