Jamshedpur News: टाटा-पटमदा सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, पत्नी समेत तीन घायल
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा शाम करीब पौने छह बजे हुआ। मृतक की पहचान पटमदा थाना क्षेत्र के चुड़दा गांव निवासी गणेश कर्मकार के रूप में हुई है। घायलों में गणेश की पत्नी रानी कर्मकार (20), दूसरी बाइक पर सवार ओडिशा निवासी जीत बिंदानी (16) और जमशेदपुर निवासी उसका साथी राहुल सिंह (18) शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पगदा में हुई सड़क दुघर्टना में घायल राहुल ने भी तोड़ा दम गणेश की छोटी बेटी भी बाइक पर सवार थी, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.