जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह रेलवे बोर्ड स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य खेरू महतो ने कहा कि, टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का फेरा बढ़ेगा और टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस कुहासा के दौरान भी चलेगी। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के केंद्रीय कार्यालय में उन्होंने सिख समाज को यह आश्वासन दिया। समाज ने रेलवे द्वारा टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस कुहासा के कारण रद्द कर देने और टाटानगर-जम्मूतवी ट्रेन का नहीं बढ़ाने का मुद्दा उठाकर ज्ञापन दिया था। राज्यसभा सांसद सह रेलवे बोर्ड स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य ने बताया कि, दोनों ट्रेनों को लेकर बोर्ड में वार्ता हुई है। सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह व चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया था।

हिंदी हिन्दु...