Jamshedpur News: टाटा-गुवा व चक्रधरपुर मेमू 9 अक्तूबर तक आदित्यपुर से खुलेगी
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर की चार मेमू ट्रेनों का संचालन आदित्यपुर स्टेशन से करने की मियाद चक्रधरपुर मंडल ने एक बार फिर बढ़ा दी है। इससे गुवा-टाटानगर की तीन और टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन 9 अक्तूबर तक आदित्यपुर स्टेशन से अप-डाउन करेगी। सूचना के अनुसार, टाटानगर स्टेशन से भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने सभी ट्रेनों का टर्मीनल बदला था। इससे ग्रामीण यात्रियों को बाजार से आवागमन करने में सहूलियत हो रही है। टाटानगर से आसनसोल, हटिया व धनबाद की ट्रेनों का टर्मीनल रेलवे ने कई महीने पूर्व हमेशा के लिए आदित्यपुर कर दिया है। यह भी पढ़ें- मेमू ट्रेनों का टर्मिनल 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से होगा संचालित यह भी पढ़ें- राउरकेला-टाटानगर मेमू 4 से 13 अक्तूबर तक रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.