जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरव का दक्षिण पूर्व जोन में तबादला और प्रमोशन होने पर कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व एरिया मैनेजर समीर सौरव ने नई क्षेत्रीय रेल प्रबंधक नीतीश कुमार को प्रभार भी सौंप दिया। बताया जाता है कि समीर सौरभ को गार्डेनरीच में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पैसेंजर मार्केटिंग बनाया गया है। नीतीश कुमार की एडिशनल एरिया मैनेजर के रूप में कुछ दिनों से टाटानगर में नियुक्त थे। रेलकर्मियों ने बताया कि पूर्व एरिया मैनेजर समीर सौरभ के नेतृत्व में टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल को दक्षिण पूर्व रेलवे में लोडिंग में प्रथम स्थान दिलाने में अहम योगदान रहा है।, विदाई समारोह में स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, सुपरवाइजर अफसर इमाम,एनके सेनगुप्ता, अखिलेश कुमार, प्रदीप प्रस...