जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा कमांड एरिया में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट न होने के कारण नवनिर्मित मकानों को बिजली-पानी का नया कनेक्शन देने पर लगी पाबंदी हटेगी। मामले के समाधान के लिए टाटा स्टील यूटिलिटीज और जेएनएसी के अधिकारियों व विधिक टीमों की मंगलवार को डीसी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि दोनों विभागों की संयुक्त कमेटी एक हफ्ते के अंदर एसओपी तैयार करेगी।इसे राज्य के महाधिवक्ता के पास कानूनी जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि कानून के दायरे में रहते हुए जरूरतमंद परिवारों को बिजली और पानी के कनेक्शन मिलने शुरू हो सकें। बैठक में टाटा स्टील यूटिलिटीज और जेएनएसी के उच्चाधिकारी व विधिक टीम मौजूद थी।झारखंड के अन्य शहरों या पूर्वी सिंहभूम जिले के बाकी हिस्सों में यह पाबंदी लागू नहीं है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, ज...