जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन के परिचालन दूरी में 25 अक्तूबर को कटौती होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इधर, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग गुरुवार को रेलवे ने बदला है। इससे ट्रेन चांडिल से पुरुलिया के बदले गुंडाविहार व मुरी के रास्ते चलेगी। जबकि, आद्रा होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...