Jamshedpur News: टाटानगर होकर 4 नवंबर से नियमित चलेगी संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 नवंबर से टाटानगर होकर नियमित चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार यह ट्रेन संतरागाछी से बुधवार दोपहर 2.15 बजे खुलकर शाम 6 बजे टाटानगर आएगी और गुरुवार रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा से यह ट्रेन शुक्रवार, 6 नवंबर को चलेगी। 22 एलएचबी कोच वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच के साथ पेंट्रीकार की सुविधा रहेगी। सीधी ट्रेन चलने से यात्रियों को राजस्थान आने-जाने में बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.