जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ओडिशा से गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को टाटानगर रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बरामद गांजा को रेल पुलिस के दारोगा मनराज ने जिला न्यायालय में पेश किया। रविवार को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय बिहार के वैशाली निवासी भूपेश कुमार और कैमूर निवासी शिव मुनि चौरसिया को पकड़ा था। तलाशी में दोनों के पास दो अटैची में करीब 15 लाख रुपये मूल्य का 30 किलो गांजा बरामद हुआ था। आरपीएफ के एएसआई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से जीआरपी व आरपीएफ को ओडिशा के गांजा सप्लायर का नाम पता चला है। यह भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन पर 15 लाख के गांजा के साथ दो गिरफ्तार उसे पकड़ने रेल पुलिस की टीम संबलपुर जाएगी। यह भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन से गांजा...