Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल दो दिन पूर्व एक परिवार को प्रवेश के समय गलत समय की पर्ची देकर अतिरिक्त शुल्क वसूलने के मामले में कार्रवाई कर रहा है। पार्किंग संचालक पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना होने की संभावना है। इससे पहले रेलवे के वाणिज्य अधिकारियों ने मामले की जांच की थी। मालूम हो कि रविवार सुबह बारीडीह स्थित एक स्कूल की फुटबॉल टीम के बच्चे टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस से मधुपुर जा रहे थे। एक बच्चे के परिजन सुबह 6.30 बजे स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पार्किंगकर्मी ने पर्ची में आने का समय 5.30 लिख दिया। बच्चे को छोड़कर लौटते समय शुल्क को लेकर परिवार और पार्किंग कर्मियों के बीच विवाद हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.