Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर बक्सर एक्सप्रेस पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन की चपेट में आकर झुलसा
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी बक्सर एक्सप्रेस पर चढ़कर एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में झारग्राम निवासी सागेन हेम्ब्रम (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक के हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही धड़ाम-धड़ाम की आवाज से स्टेशन गूंज उठा। करंट का झटका लगने से युवक नीचे गिरकर तड़पने लगा। इससे प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों और रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवान आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। रेलकर्मियों की मदद से तत्काल स्टेशन पर एंबुलेंस और डॉक्टर को बुलाया गया। जख्मी युवक को स्टेशन पर प्राथमिक जांच के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां जीआरपी की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। युवक के ट्रेन के कोच पर चढ़ने की घटना ने रेलकर्मियों और सुरक्षा जवानों की लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.