Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा उठा
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा उठाया। यात्रियों की परेशानी बताते हुए सदस्यों ने ट्रेनों को समय से चलाने पर जोर दिया। स्टेशन निदेशक सुनील कुमार ने परिचालन दक्षता बढ़ाने और ट्रेनों के समय से संचालन को सुनिश्चित करने के प्रयासों की जानकारी दी। सदस्यों ने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति पर भी प्रश्न किया। रेल अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न चरणों और यात्रियों को मिलने वाली नई सुविधाओं को स्पष्ट किया। वहीं, स्टेशन पर बढ़ते परिचालन दबाव और भीड़ को कम करने के लिए कई ट्रेनों को आदित्यपुर से संचालित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ।इस दौरान यात्री सुविधा बेहतर बनाने के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांग अनुकूल सुविधा, सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.