Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में सोपोडेरा निवासी मोंटी की मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मोंटी और राहुल स्टेशन के पास थे, तभी दोनों एक बड़े वाहन की चपेट में आ गये। टक्कर में मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राहुल को भी चोटें आयीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहुल को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। वहीं, मोंटी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोंटी बेंगलुरु में काम करता था और दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.