जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के एग्जिट गेट के पास शुक्रवार देर रात एक बजे सड़क पार कर रहे युवक को हाइवा ने रौंद दिया। हाइवा का चक्का युवक के पेट पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल भेजवाया, जहां पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मृतक की पहचान बागबेड़ा संजयनगर निवासी कल्लू यादव (28) के रूप में की गई है। कल्लू के माता-पिता की मौत चुकी है। वह स्टेशन के आसपास कचरा चुनकर गुजारा करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कल्लू सड़क पार कर तरह था। इस दौरान परसूडीह की ओर से आ रहे हाइवा ने उसे रौंद दिया।आदित्यपुर पुल पर खड़े ट्रेलर से टकराई स्कूटी, चालक गंभीरइधर, आदित्यपुर पुल पर शुक्रवार देर रात 11 बजे पुल पर खड़ी ट्रेलर से...