Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे यार्ड में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे यार्ड की लाइन नंबर आठ पर शुक्रवार सुबह ट्रेन चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। यार्ड की लाइन पर शव होने से ट्रेनों का परिचालन करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा। रेलकर्मियों की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को लाइन से हटाकर परिचालन सामान्य कराया गया। रेल थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेल पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.