जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने टाटानगर के नवनियुक्त क्षेत्रीय रेल प्रबंधक नीतीश कुमार का स्वागत किया और कर्मचारियों की सुविधा पर कई मुद्दों पर वार्ता की। मेंस कांग्रेस के अनुसार नए एरिया मैनेजर से टाटानगर लॉबी में आकस्मिक अवकाश के मुद्दे पर वार्ता हुई। उन्होंने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। मेन्स कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाओं का लाभ सहज एवं पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी जायज मांगों और अवकाश संबंधी आवश्यकताओं के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सांसद अनंत नायक की अनुशंसा पर चक्रधरपुर शशि अग्रवाल बने डीआरयूसीसी सदस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...