Jamshedpur News: टाटानगर यार्ड के पास ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह थाना अंतर्गत टाटानगर रेलवे यार्ड के पास शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अविनाश ने बताया कि देर शाम शव मिलने की सूचना मिली। पूछताछ में पता चला कि मृतक क्षेत्र में भीख मांगकर जीवन यापन करते थे। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखा गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मालगो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.