जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर में रेलकर्मियों और पेंशनरों की समस्या का समाधान के लिए 14 जुलाई को कर्मचारी दर्शन शिविर आयोजित होगा। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न ब्रांच लाइनों में 7 जुलाई से रेल कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिविर लग रहा है। इससे चाईबासा में 11 जुलाई को शिविर लगाने की तैयारी है। चक्रधरपुर मंडल कार्मिक विभाग में कर्मचारी दर्शन शिविर के लिए दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की टीम बनी है ताकि, कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्या का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...