Jamshedpur News: टाटानगर में धरना-प्रदर्शन बेअसर, सौ में से 47 ट्रेनें चल रहीं लेट
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: टाटानगर और कोल्हान के अन्य क्षेत्रों में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हो रहे आंदोलन का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। जून महीने में भी चक्रधरपुर मंडल में सौ में से 47 ट्रेनें लेट चलीं। वहीं, खड़गपुर मंडल में जून के दौरान 60 प्रतिशत ट्रेनें ही समय पर चल सकीं। रेलवे फैंस क्लब के शशांक शेखर को आरटीआई के तहत रेलवे ने यह जानकारी दी है। रेलवे के ट्रेन शेड्यूल के अनुसार, टाटानगर से चक्रधरपुर और खड़गपुर मार्ग पर प्रतिदिन 8 से 11 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें विलंब से चलती हैं। वही, जमशेदपुर के विधायक स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और सांसद भी रेलवे बोर्ड तथा जोनल स्तर पर यह मुद्दा उठा चुके हैं। छोटा नागपुर पैसेंजर एसोसिएशन, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन तथा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.