जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने संयुक्त रूप से छापामारी कर शुक्रवार को 35 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रेल थाना के हवाले कर चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के एएसआई बलवीर प्रसाद ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। जीआरपी के अनुसार, आरोपी बिहार अरवल के अमित कुमार और बबलू कुमार सिंह के साथ अजीत कुमार शाह हैं। तीनों ने जीआरपी और आरपीएफ को पूछताछ में बताया कि वे ओडिशा से ट्रेन द्वारा गांजा लाकर बस से बिहार जाने वाले थे, लेकिन टाटानगर स्टेशन पर उतरने के साथ पकड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...