Jamshedpur News: टाटानगर गौशाला में 1500 गौवंश की हो रही सेवा
जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव एवं 107वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौमाता का पूजन और आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या में आयोजित समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार उदित अग्रवाल ने किया। मुख्य वक्ता कोलकाता के सीए विनोद अग्रवाल ने गौसेवा और गौसंरक्षण के महत्व पर विचार रखे। गौशाला अध्यक्ष दीनदयाल कांवटिया ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में गौशाला के 50 से अधिक प्रमुख दानदाताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गौशाला अपने गौरवशाली इतिहास के 107वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गोबर से कमाई के रास्ते तलाशें, विकसित करें कारोबार : धर्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.