Jamshedpur News: टाटानगर के आईओडब्ल्यू लैंड का मल्टी ट्रेनिंग सेंटर में तबादला
जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर में आईओडब्ल्यू (लैंड) उपेंद्र कुमार सिंह का चक्रधरपुर मंडल के इंजीनियरिंग अधिकारी ने शुक्रवार को तबादला कर दिया। उपेंद्र सिंह के स्थान पर राउरकेला के अशोक कुमार को टाटानगर आईओडब्ल्यू (लैंड) की जिम्मेदारी दी गई। बताया जाता है कि उपेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ रेलवे की जमीन पर निर्माण कराने समेत अन्य शिकायत मुख्यालय तक पहुंची थी। उसके खिलाफ बागबेड़ा के ग्वाला बस्ती में महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला थाना में दर्ज हुए थे। उन्हें उपेंद्र सिंह को अभी टाटानगर के मल्टी ट्रेनिंग सेंटर में बतौर वरिष्ठ खंड इंजीनियर (वर्क्स) बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.