Jamshedpur News: टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से जुड़े इस रेलखंड पर 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में होने वाले कार्य के चलते कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे, जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से होगा। इसका असर टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर और इतवारी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर और एक से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस चार, पांच और सात से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी। वापसी में बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस पांच, छह और आठ से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.