जमशेदपुर, जुलाई 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय , टांगराईन के पुस्तकालय हेतु 200 से भी अधिक पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान कीं। यह पुस्तकें विद्यालय की "मोबाइल लाइब्रेरी" पहल को समृद्ध करने में उपयोग की जाएंगी।इंटरेक्ट क्लब, जेपीएस बारीडीह की छात्राओं वंशिका और मौलिका ने यूएमएस टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी को पुस्तकें सौंपीं। इस अवसर पर जेपीएस बारीडीह की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल, शिक्षिका सुष्मिता, तथा समाजसेवी सौविक साहा उपस्थित रहे।प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने यूएमएस टांगराईन की मोबाइल लाइब्रेरी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार हेतु एक सराहनीय प्रयास बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...