जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड बंगाली समिति की जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को भालूबासा स्थित जोड़ मंदिर प्रेक्षागृह विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शेखर दे मौजूद रहे। शेखर डे ने सभी को विजया दशमी की शुभकामनाएं दी। समिति की ओर से शेखर डे को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में निसार सरफुद्दीन, पूरबी घोष, शुक्ला रायचौधरी, देवयानी दत्ता, चंदना चटर्जी एवं पूरबी चटर्जी ने कविता पाठ किया। आशीष गुप्ता ने हास्य-व्यंग्य रचना का पाठ किया। आरती सेन, ज्योत्स्ना कर एवं शमिता रक्षित ने एकल गीत प्रस्तुत किए। अरूप घोष एवं ज्योत्स्ना घोष ने युगल संगीत की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। संचालन समिति के सचिव तपन सेनशर्मा ने किया। स्वागत गीत बुलबुल घोष, सुप...