जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय महिला संघ, बिष्टुपुर इकाई की अध्यक्ष सीमा सिंह की नेतृत्व में एक रेस्टोरेंट में सावन महोत्सव का भव्य एवं मनोरंजक आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्मार्ट सिटी में सावन महोत्सव का आयोजनप्रतिभा का प्रदर्शन कार्यक्रम में नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी एवं रैंप वॉक जैसी विभिन्न मनोरंजक और प्रतिभा-आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य में निशी, वंदना एवं सीमा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, जबकि गायन में रेणु ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में रंग भर दिया। वहीं रैंप वॉक एवं सावन थीम पर आयोजित प्रत...