जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: पुराना उपायुक्त कार्यालय के पास झारखंड आंदोलनकारियों के हक और अधिकारों की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार से शुरू किया गया। इसके बाद तीन लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में आयोजित धरना में आंदोलनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने मांग की। इस दौरान धनपति सरदार, अजीत साव और बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप आमरण अनशन पर बैठ गए। मौके पर मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि झारखंड निर्माण के लिए सैकड़ों लोगों ने गोलियां खाईं, कई परिवारों की संपत्ति कुर्क हुई और अनेक महिलाएं विधवा हुईं। इसके बावजूद राज्य गठन के 26 साल बाद भी स्थानीय और नियोजन नीति का समाधान नहीं हो सका। आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन तक नहीं मिल रही है। पेंशन लेने वालों की उ...